Monday, March 16, 2026

टाउनशिप में खटाल बन रहे दुर्घटना और परेशानी का कारण, जिम्मेदार मौन

भिलाई : न्यूज़ 36 : कुछ वर्ष पूर्व तक साफ सुथरी मानी जाने वाली बीएसपी टाउनशिप में खटालों की बढ़ती तादाद से लोगों को दोतरफा परेशानी हो रही है। गंदगी के साथ मवेशियों से दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने बीएसपी प्रबंधन से खटालों पर अंकुश लगाकर राहत दिलाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि एक डेढ़ दशक पूर्व तक सेक्टर इलाके को हरियाली

Oplus_16908288

के साथ सुंदर और स्वच्छता के लिए जाना जाता था, लेकिन यह पहचान अब धीरे धीरे धुंधली होती जा रही है। इसकी प्रमुख वजह पूरे टाउनशिप में आवारा मवेशियों के विचरने के साथ खटालों का बढ़ना है। विभिन्न सेक्टरों और बीएसपी इलाके में करीबन दो दर्जन खटालों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अवैध रूप से संचालित इन खटालों से भारी अस्वच्छता के साथ जहां संक्रामक बीमारियों का अंदेशा बना रहता है वहीं मवेशियों के सड़कों पर घूमने से ट्रेफिक दुर्घटनाजन्य बना हुआ है। पिछले कई साल से संचालित खटालों के अलावा कई जगह नए खटाल भी खुल गए हैं। रुआबांध सेक्टर, रिसाली, स्टेशन मड़ौदा रोड, भिलाई नगर स्टेशन, सेक्टर 7, तालपुरी बोरसी रोड आदि क्षेत्रों में बीस से पच्चीस खटालों का संचालन हो रहा है। इनमें सैकड़ों मवेशियों के गोबर आदि से आसपास भारी गंदगी और बदबू का माहौल है। खटालों के भैंस, गाय और बछड़े आदि सड़कों व मैदानों में घूमने से वाहनचालकों को वाहन चलाना मुश्किल और जानलेवा साबित हो रहा है।

आवारा मवेशियों से भी बढ़ रही दुर्घटनाएं

टाउनशिप में खटालों के संचालक दूध दुहने के बाद चरने के लिए खुले में छोड़ दे रहे हैं। यही हाल विभिन्न सेक्टरों में सैकड़ों रहवासियों द्वारा पाले गए गाय भैंसों का भी है। कई लोग अपनी गायों का दूध दुहने के बाद कोठे और चारे से बचने के लिए चरने के लिए सड़कों पर छोड़ देते हैं। आवारा मवेशी सभी सेक्टरों में झुंड में विचरते हैं और घरो के सामने भी खड़े रहते हैं। इससे आए दिन दोपहिया वाहनों के टकराने से दुर्घटनाएं हो रही है। कई लोग हेड इंजुरी के साथ अपाहिज भी हो रहे हैं। अस्पतालों में आने वाले हर तीसरा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति आवारा मवेशी के टकराने घायल हुआ है। क्षेत्रवासियों ने अवैध खटालें हटाने के साथ आवारा मवेशियों के धरपकड़ के लिए अभियान चलाने की मांग बीएसपी व नगर निगम से की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news