Monday, March 16, 2026

पुराने विवाद को लेकर मारपीट, अपराध दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुराने विवाद को लेकर मारपीट मामले में पुलिस ने मनमीत सिंह गिल और नितेश उर्फ चुन्नु के खिलाफ धारा 296, 351(3),115 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

Oplus_16908288

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संदीप शाहजीत (31 वर्ष) पिता छेदीलाल शाहजीत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि विगत 19 दिसंबर की रात्रि करीब 10.30 बजे वे घर के लिए सामान लेने अवंति बाई चौक गोल्डी डेली निड्स गया था। मनमीत सिंह गिल और उसका दोस्त नितेश उर्फ चुन्नु दुकान के बाहर खड़े मिले। तब मनमीत सिंह गिल के साथ पूर्व में हुए विवाद को लेकर अपने दोस्त नितेश के साथ गालीगालौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट से प्रार्थी को दाहिने हाथ, सिर और बाए कंधे में चोट लगी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news