Monday, March 16, 2026

नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत

साजा (अभिषेक) न्यूज़ 36 : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर संगठन एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।

Oplus_16908288

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं संगठन की विचारधारा के अनुरूप करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी। अपनी नियुक्ति के बाद विधायक ईश्वर साहू से मुलाकात की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news