साजा (अभिषेक)न्यूज़ 36 : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय की सहमति से प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष कि नियुक्ति किया गया जिसमें बेमेतरा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रभान ठाकुर को नियुक्त किया गया चंद्रभान ठाकुर साजा जनपद पंचायत के ग्राम बेलगांव के वर्तमान में युवा सरपंच एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साजा ईकाई के पुर्व नगर मंत्री रहे है। इस नियुक्ति को लेकर चन्द्रभान ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू साजा जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र साहू साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू केशव पटेल नारद वर्मा गोवेंद् पटेल हिमांशु वर्मा प्रेरणा लाल सौर्यजीत सिंह नेतराम साहू हेमंत साहू लेखपाल यदु त्रिलोकी साहू नारद देवांगन कर्मा सम्राट घनश्याम सिंह ठाकुर सहित भारी संख्या में गोंड समाज के प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।
