Sunday, December 21, 2025

शादी के 18 साल बाद पति ने पीटा पत्नी को फोड़ी नाक, तोड़ा दांत, मामला पहुंचा थाने

तीन बच्चों के पिता के खिलाफ पद्म‌नाभपुर थाने में मामला दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवाह के 18 वर्ष बाद भी पति के द्वारा पत्नी की जमकर पिटाई कर दी गई। इस मारपीट के कारण पत्नी की नाक फूट गई और दांत भी टूट गया। महिला की रिपोर्ट पर से पद्म‌नाभपुर पुलिस के द्वारा आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्रीमती पिंकी दुबे पति ओमप्रकाश दुबे 35 वर्ष निवासी पोटिया चौक कुंदरा पारा में रहती है। उनकी शादी ओमप्रकाश दुबे के साथ आज से 18 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के 18 वर्ष जीवन से तीन संतान है है। जिसमें बड़ा बेटा 17 वर्ष बेटी उदिप्ती 15 वर्ष व उदिक्षा 12 वर्ष का है।

प्रार्थना श्रीमती पिंकी दुबे ने अपने पति ओमप्रकाश दुबे पर अन्य महिलाओं से अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाया। जिसके कारण बच्चों के पालन पोषण एवं भरण पोषण व बच्चों का संरक्षण ठीक से नही कर रहे हैं आये दिन घर में किसी न किसी बात एवं घरेलू समान लाने पर से आक्रोशित होकर श्रीमती पिंकी के साथ मारपीट करता है। पूर्व में भी नवरात्रि के समय मारपीट किया था।

Oplus_16908288

जिसका रिपोर्ट थाना में करने पर उचित कार्यवाही पुलिस के द्वारा की गई थी। परंतु 16 दिसंबर को दोपहर करीबन 12/30 बजे पति ओमप्रकाश दुबे के द्वारा पत्नी पिंकी दुबे के मोबाईल नंबर को जंहा काम करता है वंहा दे दिया था। इसी पर पत्नी के द्वारा नंबर नहीं देने बोलने पर ओम प्रकाश द्वारा पिंकी को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से नाक मुह को चोट पहुंचाया है। इस मारपीट की घटना में श्रीमती पिंकी दुबे का नाक फुट गया है दांत टूट गया है। बाल पकड कर मारने से सर में सूजन आ गया है। पति ओमप्रकाश दुबे के खिलाफ पत्नी श्रीमती पिंकी दुबे द्वारा की गई रिपोर्ट पर से पद्मनाभपुर पुलिस के द्वारा अपराध 0541/25 धारा 117(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS, 85-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news