Tuesday, March 17, 2026

भिलाई के चौक-चौराहों पर जलाएंगे अलाव

भिलाई : न्यूज़ 36 : रात का पारा तेजी से गिरने लगा है। हवा में ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में नगर निगम भिलाई बेघर-बेसहारा लोगों के लिए बड़ी पहल करने जा रही है। अब शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाया जाएगा ताकि लोगों को रात में ठंड से राहत मिले। दूसरी ओर शहर के रैन बसेरों में लोगों के रात रूकने की बेहतर व्यवस्था करेगा।

Oplus_16908288

मौसम को देखते हुए आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जनहित में यह निर्णय लिया है। उन्होंने निगम के पांचों जोन के आयुक्त को आदेश जारी कर उनके वार्ड के सभी प्रमुख चौक-चौराहे, जैसे नेहरू नगर चौक, सुपेला घड़ी चौक, चंद्रा मौर्या टाकीज, पावर हाउस बस स्टैंड के पास अलाव जलाने कहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासकर वे लोग जिनके पास घर नहीं है।

Oplus_16908288

बेसहारा, बेघर, विक्षिप्त हैं। जो रात में ओवर ब्रिज व अन्य जगहों पर खुले में रात बिताते हैं। ऐसे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news