Tuesday, March 17, 2026

बीबीएस ड्राइंग स्पर्धा में जाह्नवी, अनिका, शबा, ए. ऋषिक विनर

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई बंगाली समाज द्वारा बीते 7 दिसंबर को ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग-भिलाई में किया गया था। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से लेकर 10 वीं तक के करीब 600 बच्चों ने हिस्सा लिया। निर्णायक दल ने विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की है। ग्रुप ए में जाह्नवी अंबवानी प्रथम, ग्रुप बी में अनिका बाम्बोडे, ग्रुप सी में शबा रानी और ग्रुप डी में ए. ऋषिक प्रथम रही।

Oplus_16908288

विजेताओं का सम्मान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर 22 जनवरी और 23 जनवरी को फूड फेस्टिवल के दिन ओपन एयर थिएटर सिविक सेंटर भिलाई में किया जाएगा।

ग्रुप ए में द्वितीय गुरमीत कौर, तृतीय यशवी मंडल और युदित रहे। पैनशुल धावले, मिशिता सेन, गुरुप्रिया कौर, भाविका ठाकुर, पांडे को सांत्वना पुरस्कार दिया अर्ध्याही चक्रवर्ती, आयुष्मान साहू, नेहा बारले, लक्षिता, हिंदवी, रेवेंथ जाएगा। ग्रुप बी में द्वितीय आरुषि यादव, तृतीय ऋषा खेतान रहे। सांत्वना पुरस्कार अहेली दास, भूमिका कोचेंद्र, भूमिका वर्मा, पलाश हलधर, शिफा निकोल्स, अंशिका मिश्रा, प्रीतम मिश्रा, बनिता मकल, भूमिका अग्रवाल, यथार्थ गुप्ता को दिया जाएगा। ग्रुप सी में द्वितीय सियोना सेन, तृतीय माधुरी सिंह रहे।

Oplus_16908288

सांत्वना पुरस्कार अभिनव रजक, सयादा बानो, अधीरा शर्मा, आशी बडोले, अन्वेषा तिवारी, डोयेल नंदी, सगुन यादव, अर्शित नायले, अश्वर्धा जायसवाल, ओविया मौर्य को मिलेगा। ग्रुप डी में द्वितीय काव्या बंसोड़, तृतीय तनिशी गुप्ता रहे। वहीं आशिता सोनी, अर्घदीप सेन, अर्पिता शिवारे, हर्षिता मिश्रा, कार्तिकी आदि को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news