Tuesday, March 3, 2026

महिला के अधजले शव की गुत्थी सुलझी, पुरई खेल मैदान में बरामद हुआ था महिला का शव

पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमिका से अवैध संबंध की परिणीति में हुई थी वारदात
प्रेमिका को रास्ते से हटाने आरोपी ने की थी हत्या
पहचान छुपाने शव को जलाकर किया था साक्ष्य नष्ट

भिलाई : न्यूज़ 36 : 8 दिसम्बर को सुबह कोटवार ग्राम पुरई केवलदास मानिकपुरी ने थाना उत्तई में सूचना दी कि पुरई करगाडीह पाउवारा नहर के पास खेल मैदान में एक अज्ञात महिला का पेरा से अधजला शव पड़ा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम), एफएसएल टीम डाग स्क्वाड़ एसीसीयू की टीम व थाना प्रभारी दल बल के साथ मौक पर पहुंचे। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर को चुनौती के रूप में लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिया सभी 6 टीमों ने दुर्ग जिले वे सरहर्दी जिलों के गुम महिला को रिपोर्ट की समीक्षा की एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये।

Oplus_16908288

पतासाजी में पता चला कि थाना सुपेला में सूचक विजय बांधे द्वारा दिनांक 9 दिसंबर 25 को उर्मिला निषाद मोबाईल नंबर 9340453014 निवासी सुपेला गौतम नगर का गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। गुमशुदा की तलाश की गई एवं सूचक विजय बांधे से पूछताछ किया गया। पूछताछ कर उसका बयान व गतिविधिया संदिग्ध पाई गई। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर विजय बांधे ने बताया कि वह केटरिंग का काम करता है। गुमशुदा उर्मिला भी उसके साथ विगत 2-3 साल से केटरिंग का काम करती है। काम के दौरान इनकी धनिष्ठता हो गयी थी। विजय बांधे शादीशुदा था इसकी पत्नी गर्भवती थी। विजय बांधे को उसकी प्रेमिका शादी के लिये दबाव बनाती थी जिससे इसका परिवारिक जीवन तनाव में रहता था और आर्थिक तंगी बनी रहती थी। इनमें पैसों के लेनदेन का विवाद भी होता था। पैसों की बात पर उर्मिला इसे सार्वजानिक रूप से बेईज्जत करती थी विवाद करती थी जिसमें यह परेशान हो गया था उर्मिला से पीछा छुड़ाने इसने सुपेला हार्डवेयर लाईन में धारदार चापड खरीदा मरपोटी पेट्रोल पंप से प्लास्टिक पानी की बोतल में पेट्रोल लिया और 7 दिसंबर 25 की शाम 7.00 बजे गौतम नगर सुपेला उर्मिला के घर जाकर अपनी प्लेटिना बाईक में उर्मिला को पाटन शादी पार्टी के काम में जाना है कहकर लेकर उतई आया। मोमोज चाईनिंज पकौड़ा पैक कराया फिर पुरई में सुनसान नहर के पास मैदान मे ले गया। दोनो ने मोमोस खाया इसी समय इसमें पुनः विवाद हुआ विजय हत्या की योजना बनाकर तैयारी के साथ गया था।

Oplus_16908288

विजय बाधे ने धारदार चापड से उर्मिला के गले में वार किया जिसमें वह गिर गई। गिरने पर पुनः वार किया और उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया आसपास के पैरा को एकत्र कर जलती आग में डाल दिया और मौके से बाईक में अपने गांव करगाड़ीह आ गया। घटना के अगले दिन दिनांक 08 दिसंबर 25 को थाना सुपेला में उर्मिला निषाद पति धर्मेन्द्र चतुर्वेदी उम्र 30 साल गौतम नगर सुपेला की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराया था आरोपी के रक्त लगे कपड़े जप्त कर आरोपी को दिनांक 09 दिसंबर 25 को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे पुलिस ने चुनौतीपूर्ण अंधे कत्ल का खुलासा व मृतिका का पहचान 24 घंटे में किया है। विवेचना जारी है। अन्य किसी की अपराध में संलिप्तता पाये जाने पे उस पर विधिक कार्यवाही की जावेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news