Tuesday, March 17, 2026

पत्नी ने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

22 साल से चल रहा था विवाद

रायपुर : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में घरेलू विवाद ने खौफनाक स्वरूप ले लिया। 8 दिसंबर की रात एक पत्नी ने अपने पति को पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना देर रात उस समय हुई जब पति अपनी भतीजी की शादी से घर लौटकर सोने गया था।

Oplus_16908288

डीडी नगर पुलिस के अनुसार, मृतक अरुण पटवा (45 वर्ष) पर उसकी पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गई। आग में झुलसे अरुण ने शोर मचाया तो पड़ोसी तुरंत पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 70% तक झुलसे अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

22 साल पुरानी शादी, लगातार कलह

परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि अरुण और उसकी पत्नी की शादी लगभग 22 साल पहले हुई थी, लेकिन लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दंपत्ति की कोई संतान नहीं है और कई बार घरेलू कलह के मामले थाने तक पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि महिला पहले भी आत्महत्या का दबाव बनाकर परिवार को परेशान करती थी।

Oplus_16908288

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई
डीडी नगर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों, परिजनों और रिश्तेदारों के बयान लिए जा रहे हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट के बाद कई तथ्यों की पुष्टि होगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह मामला एक बार फिर घरेलू विवादों की खतरनाक परिणति और परिवारिक तनाव के भयावह परिणामों को उजागर करता है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news