Tuesday, March 17, 2026

बी टेक आठवें सेमेस्टर के एग्जाम 24 दिसंबर से

बी टेक आठवें सेमेस्टर की परीक्षा की समय-सारणी जारी

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने बी.टेक आठवें सेमेस्टर की सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। परीक्षाएं 24 दिसंबर से प्रारंभ होगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी। पहले दिन 24 दिसंबर को विभिन्न शाखाओं के लिए डिसास्टर मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, पावर सिस्टम प्लानिंग एंड रिलायबिलिटी, एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम और वीडियो एनालिटिक्स जैसे विषयों की परीक्षा होगी।

Oplus_16908288

इसके बाद 27 दिसंबर को मेंटेनेंस एंड रीहैबिलिटेशन ऑफ स्ट्रक्चर्स, प्रोडक्शन एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट, क्रिप्टोग्राफी एंड नेटवर्क सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

30 दिसंबर को साइबर सिक्योरिटी और इलेक्ट्रिकल एनर्जी ऑडिटिंग एंड मैनेजमेंट की परीक्षा निर्धारित है। इसी दिन सभी शाखाओं के लिए ओपन इलेक्टिव-3 विषयों की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें एयर पॉल्यूशन एंड कंट्रोल, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट तथा बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषय शामिल हैं।

Oplus_16908288

विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों के प्राचार्यों और जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। साथ ही जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news