Tuesday, March 17, 2026

अड्डेबाजी करने वालो के विरुद्ध लगातार हो रही है कार्यवाही

अलग-अलग स्थानों में की गई अड्डेबाजों की चेकिंग

भिलाई : न्यूज़ 36 : सार्वजनिक जगहों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही,,एमएसएमई जिला उद्योग के साथ दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अड्डेबाजी करने वालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अड्डेबाजों की व्यापक चेकिंग की गई।

Oplus_16908288

जांच के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस की इस सतत कार्रवाई का उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।दुर्ग जिले में अपराध के रोकथाम हेतु एवं अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम में विगत दिवस दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले के तथा अड्डेबाजी करने वाले के विरुद्ध जिले के अलग-अलग स्थान थाना सुपेला में 15, दुर्ग में 14, भिलाई नगर में 9, मोहन नगर में 6, पद्मनाभपुर व वैशाली नगर में 5, पुलगांव व जामुल में 3, पाटन में 2, नगपुरा, अंजोरा, पुरानी भिलाई व रानीतराई में एक-एक कार्यवाही किया गया।

Oplus_16908288

इस अभियान में दुर्ग जिला के विभिन्न थाना/चौकी में अभियान चलाकर अड्डेबाज़ी करने वाले सैकड़ों स्थानों पर चेकिंग कर शराब पीने वालों के विरुद्ध 66 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news