Tuesday, March 17, 2026

स्पीड ब्रेकर पर पेट्रोल टैंकर की गति धीमी होते ही आरोपियों ने रोका, ड्राइवर को लूटा

कीपैड मोबाइल, पैन कार्ड पर्स एवं 3000 नकदी लूट कर हुए फरार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : थाना बोरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरेझर प्रवेश द्वार के पास स्पीड ब्रेकर पर डीज़ल पेट्रोल टैंकर की स्पीड कम होने पर समीप आग ताप रहे तीन से चार अज्ञात आरोपियों टैंकर के सामने खड़े होकर रोक लिया। टैंकर के रुकते ही आरोपी चढ़ गए ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए उसका कीपैड मोबाइल, पैन कार्ड, नगदी ₹3000 लूट कर फरार हो गए। ड्राइवर की रिपोर्ट पर से बोरी पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

बोरी पुलिस के मुताबिक वंशराज यादव पिता लाल बहादुर उम्र 50 साल निवासी ग्राम राचनपुर बघेड़ी थाना सरायममरेज जिला इलहाबाद उत्तर प्रदेश हाल मुकाम ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर का रहने वाला है।

Oplus_16908288

ड्रायवरी काम करता है। 6 दिसंबर को गुजरा लखौली इंडियन आईल डिपो से टेंकर क्रमांक CG06HE 6113 से डिजल पेट्रोल लेकर वंश राज यादव हेल्पर अंकित यादव के साथ ओम शांति फयूल सहसपुर दल्ली खैरागड रोड राजनांदगांव गया था। पेट्रोल पंप में डिजल पेट्रोल खाली करने के बाद वापस गुजरा लखौली जा रहा था। गूगल मैप से रास्ता भटक गया और गांव के रास्ते मेन रोड आ रहा था। रात्रि करीबन 11 बजे ग्राम बिरेद्वार प्रवेश द्वार के पास पहुंचा था। ब्रेकर के कारण अपने टेंकर का गति धीमा
किया। तभी रोड किनारे आग ताप रहे तीन चार लडके दौडते हुए आये और टैंकर के सामने आकर रुकवाये तथा ड्राइवर के तरफ के दरवाजा को खोलकर धमकी देकर वंशराज यादव का कालर व पैर को पकड़कर खीचने लगे तब हेल्पर अंकित पकड़कर बीच बचाव किया। इसी बीच वे लड़के शर्ट के जेब से कीपैड मोबाईल एवं पेंट के जेब से पर्स जिसमें वंशराज का ड्रायवरी लायसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड व नगदी रकम 3000 रुपये को जबरदस्ती लूट कर ले गये। घटनास्थल पर स्ट्रीट लाईट की रोशनी थी जिसके कारण इन आरोपियों को देखते ही पहचान लेने की बात प्रार्थी वंशराज के द्वारा कही गई।

Oplus_16908288

इस घटना के बाद ड्राइवर एवं हेल्पर दोनों ही डर गये और मेन रोड में पेट्रोल पंप के पास रुक गये। दूसरे दिन 7 दिसंबर की सुबह चौकी लिटिया सेमरिया चक्र मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई इस पर लिटिया सिमरिया चौकी पुलिस के द्वारा अज्ञात तीन से चार लड़कों के खिलाफ बीएनएस धारा 126 (2), 309(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news