Tuesday, March 17, 2026

महिला की मिली अधजली लाश, उतई पुलिस मौके पर पँहुची, क्षेत्र में फैली सनसनी

महिला के पहचान के प्रयास जारी, हत्या की संभावना

दुर्ग : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत करगाडीह से ग्राम पुरई जाने वाले मैदान में सोमवार सुबह एक महिला की अधजली लाश मिली है। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र में से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौका स्थल पर पहुंची। इस मामले में जांच शुरु कर दी है।

Oplus_16908288

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब खेल मैदान के पीछे स्थित पैरावट में एक महिला की अधजली लाश मिली। मामले की सूचना मिलते ही उतई पुलिस ने तत्काल मौका स्थल पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। सबसे पहले पुलिस के द्वारा महिला के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस के द्वारा संभावना है कि देर रात महिला की हत्या कर उसकी लाश को पैरावट में जलने का प्रयास किया गया है। हालांकि, अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव पूरी तरह जल जाने के कारण शिनाख्त में कठिनाई आ रही है।

Oplus_16908288

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और आसपास के गांवों में गुमशुदा महिला की जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

उत्ई थाना क्षेत्र के ग्राम करगाडीह से पुरई जाने वाले मैदान में एक अज्ञात महिला की जले हुए शव मिला हैं कोई भी थाना क्षेत्र एवं पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात महिला कि गुमशुदा दर्ज हुआ होगा तो एक बार सूचना करें एवं कोई भी परिवार वाले आकर थाना उतई से संपर्क करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news