पुरुष काउंसलिंग डेस्क में प्रत्येक रविवार को होगी सुनवाई, कल 7 दिसंबर को 8 मामलों का हुआ निराकरण
भिलाई : न्यूज़ 36 : महिला थाना भिलाई में अब पुरुष पक्ष की भी होगी सुनवाई। प्रताड़ित पुरुषों के आवेदनों का निराकरण प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में इसका उद्घाटन हुआ।
रविवार से महिला थाना जिला दुर्ग के पारिवारीक परामर्श केन्द्र में पुरुष आवेदकों के किसी भी प्रकार की पारिवारीक समस्या से परेशान है। उनके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा परिवार को बचाने के उद्देश्य से पुरुष काउंसलरों की नियुक्ति की गई है।

चूंकि पुरुष आवेदकों का कहना है कि महिला परामर्श केन्द्र में महिलाओं की ही सुनवाई होती है। पुरुष की कोई बात की सुनवाई नहीं होती। जिसको दृष्टिगत रखते हुये आज दिनांक से पुरुष आवेदकों की समस्याओं के समाधान हेतु कानूनी एवं विधिक सलाह हेतु रविवार इसका शुभारंभ किया गया। जिसमें काउंसलर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) अशोक जोशी, महिला काउंसलर रला डाकलिया एवं मोनिका सिंह के द्वारा 08 पुरुष आवेदकों की शिकायत पर सुनवाई किया। आवेदकों के यथासंभव उनकी समस्याओं के निराकरण की कानूनी सलाह दिया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय कुमार अग्रवाल स्वंय उपस्थित होकर पुरुष आवेदक की शिकायतों की सुनवाई किये।

काउंसलिंग के दौरान श्रीमाती पद्मश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), श्रीमती भारती मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू), श्रीमती नीता राजपूत, थाना प्रभारी महिला थाना, थाना के अन्य स्टाफ उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्राप्त शिकायत आवेदनों पर गंभीरता से काउंसलिंग कर दोनो पक्षों को विनम्रता पूर्वक सुनकर विधिक सलाह देने के निर्देश दिये है।
