Tuesday, March 17, 2026

BAKS यूनियन चुनाव परिणाम : अमर सिंह अध्यक्ष, किशोर साहु महासचिव निर्वाचित

कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ का आतरिक चुनाव 7 दिसम्बर को संपत्र हुआ। अध्यक्ष पद पर अमर सिंह ने निरंजन कुमार को हराया। वही महासचिव पद पर किशोर कुमार साहु ने अपने प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश नार्कोले को हराया। चुनाव अधिकारी सुनील शर्मा सहित 5 सदस्यीय कमिटी के देख रेख में चुनावी प्रक्रिया पुर्ण हुई। सुबह 11.30 बजे से लेकर संध्या 4 बजे तक मतदाताओं ने लार्डन में लगकर मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 820 मतदाताओं में से 68% ने मतदान किया। अमर सिंह को 67 प्रतिशत तथा निरंजन कुमार को 33 प्रतिशत मत्त प्राप्त हुआ। वहीं महासचिव पद के लिए किशोर साहू को 63 प्रतिशत तथा ओमप्रकाश मार्कोले को 37 प्रतिशत मत प्राप्त हुए ।

Oplus_16908288

कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जबकि दोनो प्रत्याशी पहले राउण्ड से लेकर अंतिम राउण्ड तक लगातार बढ़त बनाए रहे।

Oplus_16908288

निर्वाचित पदाधिकारियों के लिए चुनौतियाँ :

1. बीएकेएस को ग्राउण्ड पर और मजबूत करना, संगठन की गतिविधि को कर्मचारियों के बीच ले जाना।

2. बीएसपी तथा सेल प्रबंधन की निगेटीव कर्मचारी विरोधी भूमिका को हर फोरम पर उठाना।

3. संगठन के विरोध कार्यक्रम को लगातार आयोजित करवाना।

4. बीएसपी प्रबंधन के विरुद्ध, सभी जायज मूहो पर न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाना।

5. कर्मचारियों के सभी जायज मूद्दे जैसे वेज रीविजन, एरियर, इंसेंटीव, बोनस, स्थांतरित कर्मचारियों के मुद्दो के लिए संघर्ष तेज करना।

6. बीएसपी कर्मियों के लोकल मूहों को हल कराने के लिए बीएसपी प्रबंधन पर दवाब डालना तथा नहीं मानने पर आंदोलन तेज करना।

आगे निर्वाचित वर्किंग कमिटी में से उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपमहासचिव, उप कोषाध्यक्ष तथा सचिव पद के लिए आंतरिक चुनाव होगा। जिसमें
निर्वाचित वर्किंग कमिटी मेंबर मतदाता होंगे।

बयान

अब निर्वाचित पदाधिकारियों के उपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वह अपने सदस्यों द्वारा दिए गए भरोसा को कायम रखे। लोकतंत्र की यही खूबसुरती है कि आप अपने मत के द्वारा अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते है। हमारी टीम ने निष्पक्ष चुनाव कराने का शत प्रतिशत प्रयास किया है, जिसमें हम सफल रहे।

सुनील शर्मा

निर्वाचन पदाधिकारी, बीएकेएस भिलाई

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news