Tuesday, March 17, 2026

सुपेला पुलिस ने चाकू लेकर सार्वजनिक जगह पर उत्पात मचा रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना सुपेला क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक जगह पर चाकु लहराकर आम लोगों को आतंकित करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकु जप्त किया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Oplus_16908288

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि दशहरा मैदान संजय नगर के पास सुपेला में एक व्यक्ति धारदार लोहे का चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, सूचना पर रवाना होकर पुलिस मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति चाकू लहराते हुये आने जाने वालों लोगों को डराते हुये मिला जिसे घेरा-बंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम राज कुमार देशलहरे पिता पल्टू कुमार देशलहरे उम्र 18 साल 01 माह पता मिनीमाता चौक निर्मला सायकल स्टोर के पीछे थाना सुपेला का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक धारदार मूठ लगा हुआ चाकू विधिवत जप्त किया गया।

Oplus_16908288

आरोपी राज कुमार देशलहरे का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमाक 1453/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव एवं सुपेला थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news