Sunday, May 3, 2026

मां के निधन से दुखी परेशान बेटे ने लगाई फांसी

सुसाइड नोट लिखकर दुनिया को कहा अलविदा

भिलाई।  अंडर ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग सुपेला के पास होडिंग पर एक  परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि अंडर ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग सुपेला के पास होडिंग में चंद्रभान विश्वकर्मा नामक ने होर्डिंग बोर्ड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Oplus_16908288

चंद्रभान मूल रूप से बालोद जिले के ग्राम चोरेल का रहने वाला था। पिछले पांच वर्षों से सुपेला में निवास कर रहा था। कुछ दिन पहले ही उसकी मां का निधन हो गया। तब से खासा परेशान चल रहा था। संयोग से उसकी मां का दशगात्र कार्यक्रम भी शुक्रवार को था। शाम को लोगों ने चंद्रभान का शव होर्डिंग पर लटका मिला।

Oplus_16908288

मौके से एक सुसायडल नोट भी मिला है। जिसमें मां के मौत के बाद परेशान रहने का उल्लेख किया है। शव को पुलिस ने पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news