Tuesday, March 17, 2026

पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला से अश्लील हरकत

फोन पर लगातार कर रहा था परेशान

भिलाई : न्यूज़ 36 : महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 79 (अश्लील कृत्य/उत्पीड़न) और धारा 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि महिला कपड़े सिलने का काम करती है। शादीशुदा युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला के घर पहुंचा और उसका मोबाइल नंबर लिया।

Oplus_16908288

मोबाइल पर कॉल कर उसे लगातार परेशान करने लगा। आरोपी युवक महिला से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। महिला ने मना करने पर उसके साथ गाली कर अपहरण करने की भी धमकी दिया। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी युवक डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने घर आकर उससे मोबाइल नंबर लिया था। आरोपी युवक की शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन कूछ समय बाद महिला को युवक लगातार फोन कर अश्लील बातें करने लगा। जब पति ने इसका विरोध जताया और समझाने के बाद आरोपी शांत हो गया था। मगर दोबारा 28 नवंबर को आरोपी ने फिर से अलग-अलग नंबरों से महिला को फोन करना शुरू कर दिया।

Oplus_16908288

पीड़िता के मुताबिक युवक न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि बार-बार अपने प्रेम संबंध को लेकर उसे बहकाने की कोशिश करता रहा। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने फोन पर में धमकी देते हुए कहा कि वह उसे उठवा लेगा और उसका अपहरण कर साथ लेकर चला जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news