Tuesday, March 17, 2026

घर का ताला तोड़कर जेवरात व रकम की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Oplus_16908288

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अशोक बंजारे हाई स्कूल के पास ग्राम गोंडपेण्ड्री निवासी है और वह ड्राइवरी का काम करता है। रोज की तरह उसके घर के सभी सदस्य अपने काम पर चले जाते हैं। 4 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे के आसपास परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे।

Oplus_16908288

सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बेडरूम में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने का गेहूं दाना लगा दो जोड़ी मंगलसूत्र, सोने का एक जोड़ी कान का टॉप्स, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी की चेन तथा बेटे के अलमारी में रखे 22000 रुपए की चोरी कर लिया। चोरी गए सामानों की कुल कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news