Tuesday, March 17, 2026

दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की दिन दहाड़े चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : इंदिरा मार्केट स्थित मायरा साड़ी दुकान के सामने लॉक करके खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली।

Oplus_16908288

प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सोभित कुमार मायरा साड़ी दुकान में सेल्समैन का काम करता है। 1 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्लस सीजी 07 एलडी 2588 को स्टेशन रोड इंदिरा मार्केट मायरा साड़ी दुकान के बाहर लॉक करके खड़ी कर अंदर काम करने चला गया था।

Oplus_16908288

बाद में वह बाहर आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 12000 रुपए आंकी गई है।अपने स्तर पर वाहन की तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news