Tuesday, March 17, 2026

छ:ग डड़सेना सिन्हा कलार समाज पारिवारिक मिलन समारोह 13 व 14 दिसंबर को

13 व 14 दिसंबर भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में होगा आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ भिलाई मे डड़सेना सिन्हा कलार समाज के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की पारिवारिक मिलन समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में किया जा रहा है यह आयोजन 13 व 14 दिसंबर को दो दिवसीय रखा गया है ,जिसमें प्रथम दिन महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम रखा गया है जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता होगी व बच्चों का सम्मान समारोह होगा।

Oplus_16908288

वहीं द्वितीय दिन युवक की युवती परिचय सम्मेलन एवं समाज के विशिष्ट जनों के साथ-साथ समाज को उत्कृष्ट स्थान पर पहुंचने वाले सामाजिक जनों का सम्मान समारोह किया जाएगा । मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री का गजेंद्र यादव व दुर्ग संभाग सांसद विजय बघेल जी उपस्थित रहेंगे समाज के अध्यक्ष सुमन सागर सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष यह सम्मेलन खास है। क्योंकि परिचय सम्मेलन का यह 50वां वर्ष है। जिसमें हम छत्तीसगढ़ी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम कर रहे हैं ।

Oplus_16908288

जिसमें ब्लड डोनेशन के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा अध्यक्ष महोदय ने समाज के सभी लोगों से अनुरोध किया के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news