Tuesday, March 17, 2026

जीई फाउंडेशन की वार्षिक स्पोर्ट्स एवं ड्रॉइंग–पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 7 दिसंबर को

लगातार 10वें वर्ष हो रहा आयोजन, विभिन्न जिलों के विशेष बच्चे लेंगे भाग

भिलाई : न्यूज़ 36 : समाजसेवी संगठन गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स एवं ड्रॉइंग–पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 7 दिसंबर को दिव्यांग मैदान, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया है।
फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बताया कि इस वर्ष यह प्रतिष्ठित आयोजन अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। विगत एक दशक से संस्था का उद्देश्य विशेष बच्चों को एक ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना रहा है, जहाँ वे अपने हुनर, प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखार सकें।

Oplus_16908288

इस वर्ष का आयोजन स्पेशल ओलंपिक्स भारत, छत्तीसगढ़ के सहयोग से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव और धमतरी के विद्यालयों के विशेष बच्चे प्रतिभागी होंगे। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के तौर पर में स्पेशल ओलंपिक्स, एशियन गेम्स और नेशनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके प्रशिक्षक (कोच) को भी सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही समग्र पुनर्वास केंद्र राजनांदगांव की ओर से एक विशेष स्टॉल लगाया जाएगा। आयोजन स्थल पर बच्चों के लिए मेडिकल जांच, न्यूट्रिशन विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन तथा आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

Oplus_16908288

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन, भिलाई स्टील प्लांट, सीआईएसएफ तथा स्पेशल ओलंपिक्स के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। जीई फाउंडेशन ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के संवेदनशील नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विशेष रूप से सक्षम बच्चों का उत्साहवर्धन करने और इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news