भारत अफ्रीका वनडे मैच में ऑनलाइन लगा रहे थे दाव
दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस का जुआ-सट्टा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। सिटी कोतवाली दुर्ग, पुलगांव व धमधा में अलग-अलग स्थान से अवैध सट्टा के विरुद्ध विधिवत् कार्यवाही की गई। भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा आरोपी खिला रहे थे। सट्टा खेलाने वाले 12 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग 2 लाख रुपए व 15 नग मोबाइल जप्त किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत 3 दिसंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तांदुला जलाशय ऑफिस के पास राजेन्द्र पार्क के सामने में एक व्यक्ति आम जगह में अवैध धन अर्जित करने हेतु भारत साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच में रूपये-पैसे का दाव लगाकर मोबाईल के माध्यम से आनलाईन सट्टा नामक जुआ खेला रहा है।

सूचना पर सिटी कोतवाली में उपस्थित स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताएं स्थान तांदुला जलाशय के पास राजेंद्र पार्क के सामने पहुंचकर रेड कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति मिला पर उसके द्वारा दिनेश बंजारे उम्र 31 साल बताया गया और उसके द्वारा बताया गया कि आरोपी अंकित मेडे से आईडी MYbet777.co लेकर इस आईडी में भारत-साउथ अफ्रीका मैच में हार जीत का दाव लेने बताया। आरोपी दिनेश को अंकित मेड द्वारा तीन प्रतिशत कमीशन व दिनेश के द्वारा आकाश नंदनवार को दो प्रतिशत कमीशन मिलना स्वीकार किया गया, आरोपी दिनेश बंजारे के कब्जे से दो नग मोबाइल एवं 1 लाख तथा आकाश नंदनवार से एक नाग मोबाइल वरदान में लगी हुई रकम 50 हजार प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में थाना पुलगांव में मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुईं कि पुलगांव चौक के पास टीमन बंजारे नाम का व्यक्ति ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा हार जीत का दाव लगाकर खेल रहा है की सूचना पर उपस्थित स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपी से पूछताछ करने पर अपने दोस्त पवन तांबूले से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में आईडी पासवर्ड बनाकर पैसा कमाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से दो नाग मोबाइल विवो व सैमसंग का जप्त किया गया। ठीक उसी प्रकार धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई की बाजारपारा मंगल भवन के पास आरोपी शशांक शर्मा नामक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से क्रिकेट मैच/कल्याण / राजधानी नाइट पर ऑनलाइन सट्टा पट्टी लिख रहा है सूचना पर धमधा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया, घटनास्थल पर आरोपीगण शशांक शर्मा, तुकाराम शर्मा, राकेश सिन्हा, धर्मराज वर्मा, देवचरण साहू, संजय कहार, थान सिंह यादव, शेखर साहू का मोबाइल फोन चेक किया गया रिकॉर्डिंग के आधार पर ऑनलाइन सट्टा पत्ती खेलने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाया गया एवं आरोपियों के कब्जे से 10 नाग मोबाइल यह नगदी रकम 31 हजार 2 सौ रुपए जप्त किए गए।

उक्त सभी प्रकरणों में सिटी कोतवाली दुर्ग, पुलगांव व धमधा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
