Wednesday, March 18, 2026

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक में घूमते युवक को पुलिस ने पकड़ा

भिलाई : न्यूज़ 36 : ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक में घूम रहे एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। घटना 3 दिसंबर की रात डीपीएस चौक की है, जहां नियमित पॉइंट ड्यूटी चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। जांच में बाइक का नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग पाए गए, जिससे पुलिस का शक गहराया।

Oplus_16908288

जांच के दौरान पाया गया कि बाइक पर लगा नंबर CG 07 LA 4822 वाहन से मेल नहीं खा रहा था। जब इस नंबर के वास्तविक मालिक से संपर्क किया गया, तो पता चला कि उनकी असली बाइक उनके घर पर सुरक्षित खड़ी है और उन्होंने किसी को वाहन उपयोग की अनुमति नहीं दी थी। इससे यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर रहा था।

कड़ाई से पूछताछ में खुला राज

पुलिस के संदेह गहराने पर युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह जिस बाइक पर घूम रहा था, वह चोरी की है और लंबे समय से दूसरे वाहन का नंबर लगाकर उसका उपयोग कर रहा था।
पुलिस ने तत्काल ही बाइक और आरोपी को पकड़कर भिलाई नगर थाना पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। बाद में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को थाने में सुपुर्द किया गया।

Oplus_16908288

अन्य अपराधों में संलिप्तता की जांच जारी

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चोरी की गई बाइक का उपयोग किन-किन आपराधिक घटनाओं में किया गया है।

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट गिरोहों पर बड़ी रोकथाम मानी जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news