Wednesday, March 18, 2026

अमलेश्वर में 2 बच्चों को उडाने वाला फॉर्च्यूनर ड्राइवर 4 दिन बाद गिरफ्तार

अमलेश्वर पुलिस ने आरोपी को भेजा गया जेल

भिलाई : न्यूज़ 36 : हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर में एक्सीडेंट के बाद फरार फॉर्च्यूनर ड्राइवर को घटना के चार दिन बाद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। अमलेश्वर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फॉर्च्यूनर चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार दो बच्चों को उड़ा दिया था। जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

Oplus_16908288

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर में फॉर्च्यूनर वाहन कमांक सीजी 08/एडब्ल्यू/9300 के चालक व्दारा वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर साइकिल सवार बच्चों को एक्सीडेंट किया गया। जिससे एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी।मामले में प्रार्थी वैभव शास्त्री हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में अप.क. 162/2025 धारा 281, 125-ए, 106 (1) बीएनएस, 184 मोटर व्हीकल एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

Oplus_16908288

प्रकरण की विवेचना के दौरान त्वरित कार्यवाही कर पुलिस के द्वारा आरोपी वाहन चालक भुनेश्वर साहू रिसाली को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news