Tuesday, March 3, 2026

मैरिज पैलेस के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : रिश्तेदारी में हो रही शादी में शामिल होने तुलसी पैलेस आना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने पैलेस के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Oplus_16908288

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राजीव लोचन हॉस्पिटल चंदखुरी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य करता है। 1 दिसंबर की रात 7:30 बजे वह रिश्तेदारी में ग्राम धनोरा तुलसी पैलेस शादी में शामिल होने आया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो सीजी 07 ए पी 8172 को ताला लगाकर पार्किंग में खड़ी कर दिया था
कार्यक्रम के बाद रात 10:00 बजे जब वह घर जाने के लिए निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी।

Oplus_16908288

आसपास पता करने के बाद जब प्रार्थी ने तुलसी पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो उसकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात आरोपी चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news