Wednesday, March 18, 2026

बीएसपी सायकल पोलो क्लब ने फिट इंडिया मुहिम के तहत लगातार 37वें सप्ताह साइकिल रैली निकाली

भिलाई : न्यूज़ 36 : एमएसएमई जिला उद्योग संग भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का बीएसपी साइक्लिंग क्लब, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ एवं बीएसपी सायकल पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे भिलाई का 37वां संस्करण आयोजित किया गया।

Oplus_16908288

यह रैली बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन से शुरु हुई, रैली में लगभग 100 से अधिक बच्चों के साथ बीएसपी साइक्लिंग क्लब, बीएसपी सायकल पोलो क्लब एवं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने लगातार 37वें सप्ताह इस रैली में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

Oplus_16908288

इस आयोजन में बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष एवं पूर्व ओए महासचिव परविंदर सिंह, महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव देवप्रकाश वर्मा, आज के कार्यक्रम में एनआईएस कोच प्रतीक मालोदिया भी मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news