Wednesday, March 18, 2026

जमीन कारोबारियों पर लाठी चार्ज के खिलाफ विधायक देवेंद्र करेंगे 4 को भूख हड़ताल

Oplus_16908288

भिलाई : न्यूज़ 36 : सरकार की जमीन रजिस्ट्री की नई गाइड लाइन को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बल प्रयोग एवं लाठी चार्ज की भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निंदा की है। उन्होंने इसे सरकार के तानाशाही निर्णय बताया है।

उन्होंने सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ एकदिवसीय भूख हड़‌ताल करने का निर्णय लिया है। 4 दिसंबर को महात्मा गांधी चौक दुर्ग पर सुबह 9 बजे से भूख हड़‌ताल किया जाएगा और प्रदेश की भाजपा सरकार से जमीन की नई गाइड लाइन को वापस लेने की मांग किया जाएगा।

Oplus_16908288

बता दें कि छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन की वजह से जमीन की कीमतें 5-6 गुना बढ़ गई है। जिसके खिलाफ प्रदेश भर के रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी सरकार से गाइडलाइंस में बदलाव की मांग कर रहे हैं और जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news