Wednesday, March 18, 2026

भिलाई के प्रेमराज पैरा नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस के होंगे मुख्य निर्णायक

भिलाई : न्यूज़ 36 : बड़ौदा टेबल टेनिस संघ द्वारा वडोदरा में 02 से 04 दिसम्बर तक द्वितीय पैरा नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 आयोजित होने जा रहा है। जिसमें टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भिलाई छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं हनुमान सिंह अवॉर्ड से सम्मानित प्रेमराज जाचक को प्रतियोगिता का मुख्य निर्णायक बनाया गया है।

Oplus_16908288

आगे जानकारी देते हुए दुर्ग जिला टेबल टेनिस संघ सचिव उमेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला के 9 अलग अलग वर्गों में कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया जाता है। प्रेमराज जाचक डाक विभाग में कार्यरत है। इसके पूर्व में भी प्रेमराज जाचक ने देश विदेश में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक एवं मुख्य निर्णायक की भूमिका निभा चुके है।

Oplus_16908288

इस उपलब्धि के लिए जिला टे. टे. संघ अध्यक्ष नीरज पाल, चेयरमैन विकास कुमार गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह जानकारी उमेश गिरी गोस्वामी सचिव दुर्ग जिला टेबल टेनिस संघ ने दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news