Wednesday, March 18, 2026

इंडस्ट्रियल एरिया में चोरियां करने वाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में, 52KG कॉपर जप्त

एक अपचारी सहित पांच को पुलिस ने पकड़ा

भिलाई : न्यूज़ 36 : गोदाम से कॉपर वायर चुराने वाले गिरोह को गिरफ्त्तार किया है। गिरोह ने हर्ष इंडस्ट्रीज अकलोरडीह से कॉपर वायर पार किए थे। आरोपियों के कब्जे से 52 किलो कॉपर वायर जप्त किया गया। गिरोह के 5 आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। विधि से संघर्षरत एक बालक भी गिरोह में शामिल है।

Oplus_16908288

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि वर्तमान में बढ़‌ती चोरियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने एवं घटित चोरी की घटनाओं में आरोपीयों को त्वरित कार्यवाही कर पकडने व अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु बालाये जा रहे अभियान में अपराध नियंत्रण हेतु किये जा रहे पेट्रोलिंग के दौरान थाना पुरानी भिलाई में 21 नवंबर को थाने में पंजीबद्ध अपराध की धारा 331 (4) 305 (ए) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध अपराध जिसमे प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 15 नवंबर 2025 को हर्ष इंडस्टीज अकलोरडीह के गोडान में बिजली की कापर वायर कम होना पाये जाने पर कम्पनी की विडीयो फुटेज चेक करने पर कुछ आज्ञात आरोपियों द्वारा कम्पनी अंदर प्रवेश कर बिजली की कॉपर वायर को 9 से 14 नवंबर 2025 तक तक चोरी करना पाये जाने पर थाने मे अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

Oplus_16908288

जिस पर उक्त अपराध में चोरी के आरोपीयो की जल्द से जल्द गिरफ्‌तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना पुरानी भिलाई के टीम गठित कर आरोपीयो की लगातार पत्ता तलास के दौरान चोरी की घटना के बाद से फरार आरोपीयो की मुखबीर सूचना पर आरोपीयों की घेरा बंदी कर पकड़ा गया एवं उनसे पुछत्ताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं आरोपीयों के कब्जे से कुल 52 किलो कॉपर तार जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार किए गये आरोपी :1. डी. वेंकटेश उम्र 24 साल साकिन जोन. 1 सेक्टर 11, थाना छावनी, 2. डी. विवेक उम्र 23 साल पता सुभाष नगर नंदनी रोड छावनी, 3. के. शांता राव उम्र 25 साल पत्ता देना बैंक के पीछे छावनी, 4. रवि विश्वकर्मा उम्र 21 साल पता गौतम नगर खुर्सीपार,5. एक आपचारी बालक

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news