Wednesday, March 18, 2026

गीता जयंती सेक्टर-6 में 1दिसंबर को

भिलाई : न्यूज़ 36 : गीता जयंती का आयोजन एक दिसंबर को शाम 4:30 बजे राधा कृष्ण मंदिर बृज मंडल सेक्टर 6 भिलाई में किया गया है। छत्तीसगढ़ गीता परिवार के अध्यक्ष गीत गोविंद साहू ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भक्तिमय आयोजन हो रहे हैं। यह 5162 वीं  गीता जयंती है।

Oplus_16908288

यह महोत्सव 2025 उत्पन्ना एकादशी 15 नवंबर से पुत्रदा एकादशी 31 दिसम्बर तक जारी है। जिसमें हज़ारों गीता प्रेमी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन विविध उपक्रमों के माध्यम से आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन कार्यक्रम में शोभायात्रा, गीता पारायण, संगीतमय गीता पारायण,विभिन्न सामूहिक गतिविधियां – क्विज: गीता ज्ञान पति, ड्राइंग, गीता अंत्याक्षरी, बुक स्टॉल एवं गीता प्रचार आदि आयोजन 70 देशों और 1000 नगरों में हो रहे है। वहीं ऑनलाइन कार्यक्रमों में षष्ठी पारायण शृंखला 47 दिनों तक 15 नवम्बर  से 31 दिसम्बर तक  जारी है।

Oplus_16908288

जिसमें रोज सुबह 6.30 बजे से एक अध्याय पारायण एवं सायं 7.30 से 10.30 बजे सम्पूर्ण गीता पारायण चल रहा है। वहीं अखंड गीता पारायण-मोक्षदा एकादशी 1 दिसम्बर को सुबह 6:30 बजे से रात्रि 12 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर गीता प्रेमियों से उपस्थिति की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news