भिलाई : न्यूज़ 36 : रायपुर क्राइम ब्रांच के पांच पुलिस कर्मियों पर चोरी का आरोप लगा है। कारोबारी ने धनतेरस के दिन पुलिस कर्मियों पर 2 लाख रुपए चुराने का आरोप लगाया है। जिसकी लिखित शिकायत दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से की है। मिली जानकारी के मुताविक मयंक गोस्वामी का धमतरी में बाइक शो-रूम है। वह धनतेरस के दिन धमतरी से अपने घर दुर्ग आ रहा था। आरोप है कि प्रशांत शुक्ला, धंनजय गिरी गोस्वामी समेत 6 पुलिसकर्मी उसका पीछा करते हुए घर तक आ पहुंचे और चेकिंग के बहाने कार की तलाश ली। इस दौरान कार में रखें 2 लाख रुपए गायब हो गए। कारोबारी के मुताबिक यह रकम पुलिस कर्मियों ने निकाली है। कारोबारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिसकर्मी कार की तलाशी लेते नजर आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने रायपुर एसएसपी को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कारोबारी से शिकायत मिली थी। रिपोर्ट बनाकर रायपुर एसएसपी को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद रायपुर से ही की जाएगी।
