Monday, March 23, 2026

महापौर व आयुक्त ने किया हवन-पूजन, नगर की सुख-समृद्धि की हुई कामना

माँ दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ महाअष्टमी का भव्य आयोजन
कन्या भोज व महाप्रसाद वितरण में उमड़े श्रद्धालु

शहरवासियों को दी गई महाअष्टमी व रामनवमी की शुभकामनाएं

भक्ति-भाव से सराबोर रहा निगम परिवार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम परिवार के साथ शहरवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद महाअष्टमी हवन का आयोजन किया गया। हवन में महापौर  अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पूरे विधि-विधान से आहुति दी और नगर की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू, लीना दिनेश देवांगन, संजय कोहले, नीरा खिचड़िया, रेशमा सोनकर, लोकेश्वरी ठाकुर, ललिता ठाकुर, भास्कर कुंडले समेत बड़ी संख्या में पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

कन्या भोज और प्रसाद वितरण

महाअष्टमी पर कन्या भोज की परंपरा का निर्वहन करते हुए नगर निगम परिसर में नव कन्याओं को विशेष भोज कराया गया। कन्याओं को पूजन के बाद आदरपूर्वक आमंत्रित कर खीर, पुरी, हलवा सहित विविध व्यंजन परोसे गए। कन्याओं के साथ उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धालु जनों ने भी प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्तिमय माहौल

निगम परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में महापौर एवं आयुक्त के साथ अधिकारी-कर्मचारी और नगरवासी पूरी आस्था के साथ सम्मिलित हुए। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और आनंद की झलक साफ दिखाई दी।

शुभकामनाएं और संदेश

कार्यक्रम के अंत में महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निगम परिवार एवं शहरवासियों को महाअष्टमी और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला है।

इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता,सत्यनारायण शर्मा, शुभम गोइर,योगेंद्र वर्मा,प्रकाश अहीर, लता यादव,गौतम साहू,हेमलता वर्मा, चित्रलेखा चन्द्राकर, प्रिंसि शर्मा, सूरज सारथी, रेखा कुर्रे समेत अनेक नागरिक मौजूद रहे और मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news