Wednesday, September 30, 2026

आन्या 3.0 की सीख कार्यस्थल तक पहुंचाने JLN अस्पताल में माइक्रो लर्निंग सत्र आयोजित

भिलाई : न्यूज 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (JLNHR&C) में आन्या 3.0 महिला नेतृत्व विकास कार्यक्रम के समापन के बाद प्रथम माइक्रो लर्निंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार मुख्य अतिथि और महाप्रबंधक प्रभारी (HR-L&D) संजीव श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सेल के प्रमुख कार्यक्रम आन्या का उद्देश्य महिला अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता विकसित कर समावेशी कार्य वातावरण को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में आयोजित इस सत्र के माध्यम से नेतृत्व की सीख को मरीजों की देखभाल से जोड़ने का प्रयास किया गया।
सत्र की संकल्पना एवं संचालन आन्या 3.0 की मुख्य सलाहकार और शिशु रोग एवं नवजात विभाग की मुख्य सलाहकार डॉ. माला चौधरी ने किया।
इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सीख व्यापक स्तर तक पहुंचती है और संगठनात्मक उत्कृष्टता के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलती है।
‘”मानव दुग्ध दान के लिए नर्स प्रतिभागियों को सशक्त बनाना – जागरूकता से कार्रवाई तक'” विषय पर आयोजित सत्र में 20 कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक नर्सों ने भाग लिया। इसमें दुग्ध दाताओं की पहचान, परामर्श कौशल और समुदाय की भागीदारी पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में आन्या 1.0 बैच की उप महाप्रबंधक शबनम और उप महाप्रबंधक ललिता ने विशेष अतिथि के रूप में अनुभव साझा किए। समन्वय उप प्रबंधक सुष्मिता पाटला ने किया, संचालन शायला अब्राहम और लता मिश्रा ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news