भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए अवैध वित्तीय लेन-देन और अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 28 सितंबर को गौसिया मस्जिद, कैंप-01 क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों के बैंक खातों को लेकर उन्हें म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे और अवैध लेन-देन कर रहे थे। तलाशी में आरोपियों के पास से 2 लाख 97 हजार 650 रुपये नकद, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन बरामद हुए। साथ ही बिना लाइसेंस के 11 हथियार भी मिले – 1 एयरगन, 4 तलवार, 2 चापड़, 1 खुखरी और अन्य धारदार हथियार।
पुलिस ने दो अलग-अलग अपराध – BNS धारा 317(2), 317(4), 3(5) और आर्म्स एक्ट 25 के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी के नाम :
1. सिम्मी उर्फ आलोक उर्फ आलू (26)
2. झरनजीत कौर उर्फ पूजा (23)
3. रंजीता कौर (45)
4. सिमरन कौर (27) – सभी निवासी गौसिया मस्जिद के पास, कैंप-01 भिलाई के है।
सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
