Sunday, March 22, 2026

आयुक्त ने दशहरा उत्सव के लिए मैदानों का किया निरीक्षण

भिलाई : न्यूज़ 36 : आगामी दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए नेहरू नगर कालीबाड़ी दशहरा मैदान, राधिका नगर आर.के. मैदान एवं संजय नगर दशहरा मैदान का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया है। आयुक्त द्वारा नेहरू नगर पूर्व स्थित कालीबाड़ी मैदान का अवलोकन किया गया है, बारिश के कारण मैदान की स्थिति सही नहीं है । उपस्थित उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा को मैदान में निकासी व्यवस्था कर समतलीकरण करने निर्देशित किए हैं। इसी तरह स्लॉटर हाउस के सामने मैदान का अवलोकन किए हैं जहां व्यवस्था रावण दहन हेतु ठीक नहीं है । उक्त स्थल परिवर्तन कर संजय नगर  मैदान में  कार्यक्रम कराए जाने हेतु समिति से बातचीत करने संबंधित चर्चा की गई। आयुक्त द्वारा संजय नगर मैदान का निरीक्षण कर समिति से चर्चा करने हेतु जोन आयुक्त अजय राजपूत को निर्देशित किए हैं ।
स्मृति नगर स्थित आनंद नगर कालोनी में पूर्व से नागरिको का मांग था कि आवागमन के लिए रोड का निर्माण किया जाना आवश्यक है। मांग अनुसार उक्त कालोनी में नवीन सीमेंटीकरण रोड का निर्माण किया गया है। निगम आयुक्त द्वारा उक्त रोड का अवलोकन कर संतुष्टि व्यक्ति की गई। भुगतान हेतु गुणवत्ता की जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु उप अभियंता को निर्देशित किए हैं ।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अखिल चंद्राकर, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news