सुसाइड नोट में लिखा – “प्यार में मिला धोखा,,
बिलासपुर : न्यूज़ 36 : प्यार में धोखा और रेप केस की बदनामी से टूटे बिलासपुर के युवक ने अपनी जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसका शव दो टुकड़ों में मिला, सिर धड़ से अलग पड़ा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला बिलासपुर का है। मृतक की पहचान गौरव सवन्नी (29)वर्ष का है। वह अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। गौरव इंजीनियर था और निजी कंपनी की नौकरी के लिए नोएडा गया हुआ था। वहीं उसकी मुलाकात शादी डॉट कॉम के जरिए दिल्ली की एक युवती से हुई और दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ, लेकिन कुछ समय बाद मामला पलट गया। युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 15 दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। रिहाई के बाद से ही गौरव काफी डिप्रेशन में था। शनिवार शाम उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने लिखा – प्यार में धोखा खाया है, और वह घर से निकल गया। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना साझा की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
आखिरकार रात 12 बजे अल्का एवेन्यू के पास उसलापुर रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। वह काले रंग की शर्ट और पैंट पहने था। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने कहा कि बेटा नोएडा से लौटने के बाद लगातार तनाव में था। उसके चचेरे भाई ने भी आशंका जताई कि गौरव ऑनलाइन साइट के जाल में फंस गया था। थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
