दुर्ग : न्यूज़ 36 : नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही,चिट्टा तस्करी करने वाले गिरोह की सप्लाई चेन पर लगातार प्रहार, कार्रवाई में 04 और आरोपी गिरफ्तार,
अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की, आरोपियों के पंजाब से जुड़े तार उजागर हुए है। थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने की संयुक्त कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान “विश्वास” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मोहन नगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 460/2025, धारा 21(ख), 27(क), 27 एनडीपीएस एक्ट एवं 111(2)(ख) बीएनएस 2023 की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने बड़ी सफलता अर्जित की है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपीगण संगठित होकर योजनाबद्ध तरीके से पंजाब से चिट्टा (हेरोइन) मंगाकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में बिक्री करते हैं। वे आपस में व्हाट्सएप कॉल और डिजिटल माध्यमों से संपर्क कर नशे की अवैध खरीद-फरोख्त को अंजाम देते थे। इसी के तहत 28 सितम्बर को पुलिस टीम ने भिलाई क्षेत्र से 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में
1. गगन कुमार दिवाकर, निवासी जामुल
2. राहुल रामटेके, निवासी कैम्प-01, छावनी
3. राजवीर सिंह उर्फ यश, निवासी खुर्सीपार
4. भूपेन्द्र सिंह, निवासी खुर्सीपार
अब तक इस प्रकरण में कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय दुर्ग में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम की इस संयुक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगे भी मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी की जाएगी।
