Sunday, March 22, 2026

दुर्गा पंडाल के सामने खड़े 12 वर्ष के बच्चे को हाइवा ने कुचला

गुस्साए लोगों ने तोड़फोल कर चालक की पिटाई भी कर दी

भिलाई : न्यूज़ 36 सुपेला थाना अंतर्गत रविवार की शाम फरीद नगर लाल मैदान के पास लगे एक दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान आए एक तेज रफ्तार हाइवा ने 12 वर्ष के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवा चालक बच्चे को अपने साथ घसीटते हुए ले गया, इससे उसका हाथ शरीर से अलग होकर गिर गया। बाद में लोगों ने हाइवा को रोककर उसमें तोड़फोड़ की और चालक को बुरी तरह पीटा।

भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि डेरा बस्ती के पास लगे माता के पंडाल में रविवार शाम 6-7 बजे के बीच आरती का आयोजन हो रहा था। वहां ‘डेरा बस्ती व आसपास के लोग पहुंचे थे। इसी दौरान हाइवा चालक ने तेज रफ्तार में आया और सूर्या धुर्वे नाम के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चा हाइवा के ना रुकने से उसके साथ घिसटते हुए काफी दूर तक गया। इससे उसका एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। कुछ दूर आगे जैसे ही भीड़ के चलते हाइवा रुका लोगों ने उसे घेर लिया और चालक को जमकर पीटा और हाइवा में तोड़फोड़ की। लोगों ने घायल बच्चे को स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइवा चालक को लोगों से बचाया और उसे सुपेला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news