भिलाई : न्यूज़ 36 : 18 सितम्बर, खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर में बीती रात हुई आपसी विवाद की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान काश्मेर राव (32 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना के दौरान मोहल्ले के दो ड्राइवरों के बीच विवाद चल रहा था, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे काश्मेर राव पर आरोपी सुरेश महानंदा (पड़ोसी) ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल काश्मेर राव को तत्काल शासकीय अस्पताल दुर्ग भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में आरोपी सुरेश महानंदा के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
