Thursday, March 12, 2026

प्रधानमंत्री के जन्म उत्सव पर साजा मंडल द्वारा भव्य स्वच्छता अभियान

साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी साजा मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर के अटल परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विधायक ईश्वर साहू ने स्वयं परिसर में साफ–सफाई कर अभियान की शुरुआत की और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवन जीने की आदत होनी चाहिए। यदि हम सभी व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर स्वच्छता को अपनाएँगे तो निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।”

विशेष उपस्थिति : इस अवसर पर भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही विधायक , ईश्वर साहू मंडल अध्यक्ष बुलाक सिंह साहू,सेवा पखवाड़ा मंडल प्रभारी रोहित सिंह ठाकुर,
संयोजक ज्वाला सिंह ठाकुर,सहसंयोजक मनोहर साहू,महामंत्री लेखपाल यदु, अरुण वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष पुरन लाल साहू, बिशरू राम साहू, श्रीमती पार्वती वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु,उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा सौर्यजीत सिंह,
जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू,जनपद पंचायत साजा विधायक प्रतिनिधि नेतराम साहू,
पार्षद दुर्गा गोयल, कमल ठाकुर, गौकरण साहू, आशीष वर्मा, राजवांन यादव सेवा सहकारी घोटवानी अध्यक्ष लेखूराम साहू,सेवा सहकारी मौहांभठा अध्यक्ष त्रिलोकी साहू,कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में विनोद शर्मा, सूरज राजपूत, उगेन्द्र ठाकुर, प्रेमलाल साहू, दुर्गा वर्मा, घना राम साहू, नारद देवांगन, संतू साहू, सरपंच चंद्रभान ठाकुर, नीलेश भारती सहित मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news