Thursday, March 12, 2026

बैगापारा शीतला मंदिर में नवरात्रि 22 सितम्बर से शुरू

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर का हृदय स्थल बैगापारा मे श्री शीतला सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुंवार नवरात्रि के उपलक्ष्य में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित की जा रही है | मंदिर समिति के संरक्षक अरुण चंद्राकर ने बताया कि कुंवार नवरात्रि प्रारंभ 22 सितंबर दिन सोमवार से है इसी प्रकार क्रमशः 27 सितंबर पंचमी, 30 सितंबर अष्टमी एवं नवमी 1 अक्टूबर को शोभायात्रा कलश विसर्जन शाम 6:00 बजे किया जाएगा। इसके अलावा मनोकामना ज्योति कलश की राशि मंदिर प्रांगण के सामने कार्यालय में सुबह 8:00 से 12:00 एवं शाम 5 से 8 बजे तक ली जा रही है साथ ही 2 अक्टूबर को मां शीतला मिनी स्टेडियम बैगापारा में जय शीतला यंग क्लब द्वारा विजयदशमी का कार्यक्रम शाम 7:00 बजे आयोजित किया गया है जिसमें आसपास के 10 वार्डों के निवासी पहुंचते हैं |

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news