भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना उतई पुलिस द्वारा चाकू सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गंडई से गिरफ्तार किया गया। पूर्व में थाना उतई पुलिस की कार्यवाही के दौरान एक बदमाश से तीन चाकू, एक स्टिक एवं एक गुंडी बरामद हुई थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा ने बताया कि थाना उतई में आरोपी राजा उर्फ राहुल पवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई थी। कार्यवाही के दौरान आरोपी से तीन नग चाकू, एक गुंडी व एक स्टिक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाकू सप्लाई करने का कार्य करता है और यह सामग्री उसे गंडई निवासी मोहम्मद सरफराज से प्राप्त होती थी।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2024 में आरोपी अजमेर शरीफ दरगाह, राजस्थान गया था जहाँ से उसने दो गुंडी खरीदी और अपने मित्रों को दी। इसके बाद वर्ष 2025 के मार्च माह में भी आरोपी ने अजमेर से चाकू व अन्य हथियार खरीदे और उन्हें बेचने का कार्य किया। आरोपी द्वारा मार्च 2025 में 3000 रुपए में दो नग चाकू बेचे जाने की पुष्टि भी हुई है।
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद हुसैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मर्मदा, थाना गंडई, जिला गंडई-छुरीखदान, खैरागढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
