भिलाई : न्यूज़ 36 : नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-2 अहीवारा निवासी भूपेंद्र कुमार सेन (30 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार सेन ने दिनांक 12 सितम्बर 2025, शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे अपने निवास स्थान के बाथरूम में ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली।
प्रारंभिक जाँच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक की सगाई हो चुकी थी, किंतु बाद में वह टूट गई थी। इसी कारण वह मानसिक रूप से व्यथित था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्रवाई की तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
पुलिस द्वारा प्रकरण में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।
