Tuesday, March 10, 2026

ठेका श्रमिकों को दीपावली से पूर्व बोनस भुगतान संबंधी निर्देश

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ठेका श्रमिकों को बोनस भुगतान सुनिश्चित करने हेतु सभी ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

मानव संसाधन विभाग द्वारा आदेश जारी कर कहा गया है कि बोनस भुगतान अधिनियम, 1965 के अंतर्गत पात्र सभी ठेका श्रमिकों को बोनस मिलना उनका वैधानिक अधिकार है। संयंत्र में वर्तमान समय में लगभग 27,000 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं और सभी बोनस के पात्र हैं।

प्रमुख बिंदु :

सभी ठेकेदार यह सुनिश्चित करें कि दीपावली एवं गोवर्धन पूजा से पूर्व, अर्थात् 10 अक्टूबर 2025 तक, श्रमिकों को बोनस का वितरण कर दिया जाए।

जिन श्रमिकों ने किसी ठेकेदार की प्रतिष्ठान में कम से कम 30 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, उन्हें 30 नवम्बर 2025 तक बोनस का भुगतान किया जाना अनिवार्य होगा। समय सीमा का पालन न करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रबंधन का रुख :

सेल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों का बोनस उनका अधिकार है और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना ठेकेदारों की जिम्मेदारी है। त्योहार से पूर्व बोनस मिलने से श्रमिकों को आर्थिक राहत और संतोष मिलेगा।

यूनियन एवं एसोसिएशन का मत :

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा : “भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी 27,000 श्रमिक बोनस के हकदार हैं। यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।”

बीएसपी कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीजू एंथोनी ने कहा :

“सभी ठेकेदारों को दीपावली से पहले बोनस भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस संबंध में बैठक भी आयोजित हो चुकी है।”

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news