Tuesday, March 10, 2026

घर का ताला तोड़कर की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सुने आवास का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर घर में रखी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। डिपरा पारा निवासी हिना सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रोजी मजदूरी का काम करती है। उसका मकान उपरी मंजिल में है। नीचे उसके जेठ अपने परिवार के साथ रहते हैं। 25 अगस्त की दोपहर को 1:00 बजे वह अपने रूम में ताला लगाकर अपने मायके गुंडरदेही पिज़्ज़ा बनाने के लिए गई हुई थी। दोनों बच्चे जेठ संतराम सोनकर के मकान विजयनगर डिपरा पारा दुर्ग में थे। वह अपने साथ अपनी छोटी बेटी को लेकर मायके गई हुई थी। दो सितंबर को उसकी देवरानी जो पड़ोस उसके मकान में रहती है फोन करके बताई कि तुम्हारे रूम का ताला टूटा हुआ है। घर का सामान बिखरा हुआ है। जब प्रार्थिया वापस आकर देखी तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात आरोपी ने अलमारी में रखे कल 80,000 रुपए की चोरी कर ली थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news