Tuesday, March 10, 2026

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गया जेल

भिलाई : न्यूज़ 36 : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2023 में पीड़िता को दोस्ती के झांसे में फंसा कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ने तीन सितंबर को जामुल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में नितेश सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। जब पीड़िता उससे शादी करने के लिए दबाव देने लगी तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितेश सिंह 25 वर्ष पिता विभूति सिंह निवासी जय अंबे हीरो शोरूम के पीछे आईटी कॉलेज के सामने जामुल को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news