साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ राज्य राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयो का संघ हे जो कर्मचारी हित में सतत प्रयासरत हे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 20 वर्षों से कार्यरत प्रदेश के 16 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत हे।
इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य बीते 20 वर्षों से लंबित मूलभूत 10 सूत्रीय मांग, नियमितीकरण ,ग्रेड पे निर्धारण ,27% वेतन वृद्धि ,मेडिकल अवकाश की सुविधा,स्थानांतरण नीति का निर्धारण,समान काम समान वेतन ,जॉब सुरक्षा ,अनुकंपा नियुक्ति ,नियमित पदों के भर्ती में आरक्षण ,चिकित्सा बीमा मांगो पर शासन का ध्यान केंद्रित करना हे जो कि वर्तमान सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के तहत उक्त समस्याओं के समाधान का वादा भी किया गया हे। जैसे कि 10 सूत्रीय मांगों पर आज पर्यंत तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे कर्मचारियों में निराशा हे। ऐसे में शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु संघ ने दिनांक 16/7/2025 एवं 17/7/2025 को दो दिवसीय ध्यान आकर्षण प्रदर्शन करने का लिया गया हे।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के कर्मचारियों के जिला अध्यक्ष पुरन दस, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश दुबे, अभिषेक राजपूत, अरुण यादव, मुकेश बोहरे, तेजस्वी साहू, आशीष साहू, राजू खांडे, लोकनाथ साहू, स्टाफ नर्स, पुकेश्वरी, मनीषा, मधु अन्य सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की उपस्थिति में आदरणीय बीएमओ को, डा. विनोद बघेल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), एवं दिनेश मेश्राम ( लेखपाल) के उपस्थिति में दो दिवसीय हड़ताल की सूचना दिया गया।