Friday, February 27, 2026

सुने आवास का ताला तोड़कर की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : न्यूज़ 36 : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सुने आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। यह चोरी दुर्ग के एक व्यापारी के घर हुई है जो अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर राजस्थान गए हुए है। सूत्रों के जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष शहर से बाहर होने के कारण अभी एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है यह उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक शहर के व्यापारी शांतिलाल कांकरिया पूरे परिवार के साथ राजस्थान किसी काम से सोमवार को ही रात में ट्रेन से रवाना हुए हैं। उनके मामा उत्तमचंद भंडारी ने बताया कि पड़ोसी ने फोन के माध्यम से उन्हें सूचना दी कि शांतिलाल के घर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मौके पर जाकर उन्होंने देखा तो बाथरूम की खिड़की को तोड़कर आरोपी घर के अंदर प्रवेश हुए थे और सभी रूम की अलमारी का लॉकर तोड़ दिया था। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और डॉग्स स्काट, फिंगर एक्सपर्ट टीम एवं क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि संदेह के आधार पर पुलिस ने एक संदेही को पूछताछ में लिया है और मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय के इन दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र में रात्रि पेट्रोलिंग टीम की निष्क्रियता के चलते चोरी, मारपीट, चाकू बाजी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। कई मामले है जिसमें अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो चुके हैं और पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news