Friday, February 27, 2026

म्यूल अकाउंट के आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

भिलाई : न्यूज़ 36 : म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी के पैसों का लेनदेन करने वाले दो आरोपी को नंदनी पुलिस तथा एक आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट दुर्ग तथा थाना पुलिस की उल्लेखनीय भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि म्यूल अकाउंट के धारक धर्मेंद्र निर्मलकर जिसका अकाउंट एचडीएफसी बैंक में है उस अकाउंट को चेक किया गया। जिसमें ठगी के पैसों का लेनदेन होना पाया गया। इस पर धर्मेंद्र निर्मलकर से उसके अकाउंट से में ठगी का पैसा आने के बारे में पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि वह अपना अकाउंट अपने दोस्त आकाश राजपूत को यह जानते हुए कि उक्त अकाउंट में ऑनलाइन ठगी का पैसा प्राप्त होगा उपयोग करने दिया है। इस अकाउंट में 5000 रुपए ठगी का पैसा जमा हुआ है। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नंदनी थाना द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
इसी तरह सुपेला पुलिस ने बताया कि आवेदक शिवकुमार साव जिसका अकाउंट उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में है,जिसने थाना में आकर बताया कि वह अपने अकाउंट को इस्तेमाल करने अपने जीजा सुधीर साव को दिया है। बाद में आवेदक को पता चला कि उसका जीजा सुधीर साव उस अकाउंट को धोखाधड़ी से प्राप्त पैसों के उपयोग के लिए कर रहा है। उस म्यूल अकाउंट में 30000 रुपए ठगी का पैसा जमा हुआ है। शिकायत के बाद आरोपी सुधीर साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news